JSSC CGL Admit Card 2024 ✅ झारखंड सीजीएल प्रीलिम्स एग्जाम एडमिट कार्ड जारी

JSSC CGL Admit Card 2024

JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आज यानी 17 सितंबर को झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को अधिकारियों द्वारा निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें। ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।

JSSC CGL Prelims Admit Card 2024 Highlights: –

ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने 2017 Assistant Branch Officer, Junior Secretariat Assistant, Block Supply Officer और Planning Assistant के पदों के ऑफिशियल साइट www.jssc.nic.in पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। JGGLCCE परीक्षा 2024 में 3 पेपर शामिल होंगे हैं, परीक्षा प्रतिदन 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर की समय 02 घंटे का होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 03 अंक दिए जाएंगे और यदि कोई गलत उत्तर देता है तो 1 अंक काटा जाएगा। जेएसएससी सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 से संबंधित अन्य विवरण यहां देखें

आयोग का नामझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी)
परीक्षा का नामझारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE 2024)
पद का नामसहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी, योजना सहायक
रिक्त पदों की संख्या2017
जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 202417 सितंबर 2024 (जारी)
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 202421 और 22 सितंबर 2024
नौकरी का स्थानझारखंड
आधिकारिक वेबसाइटwww.jssc.nic.in
‎️‍🔥 Whatsapp Group👉 यहाँ क्लिक करें
‎️‍🔥 Telegram Group👉 यहाँ क्लिक करें
️‍🔥 Google News👉 यहाँ क्लिक करें

Jharkhand CGL Admit Card 2024 On Mentioned Details (उल्लिखित विवरण): –

क्रमांकविवरण
1अभ्यर्थी का नाम
2रोल नंबर
3रजिस्ट्रेशन नंबर
4पिता का नाम
5जन्म तिथि
6श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी आदि)
7उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
8परीक्षा केंद्र का नाम और पता
9परीक्षा केंद्र कोड
10परीक्षा तिथि एवं समय
11रिपोर्टिंग समय
12गेट बंद करने का समय
13परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

JSSC CGL Exam Schedule 2024 (परीक्षा शिफ्ट और टाइमिंग): –

झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE 2024) 21 और 22 सितंबर 2024 के लिए निर्धारित की गई है। झारखंड सीजीएल प्रीलिम्स परीक्षा शिफ्ट और टाइमिंग नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:

पेपररिपोर्टिंग का समयगेट बंद होने का समयपरीक्षा का समय
पेपर 1 (भाषा पेपर)07:00 बजे सुबह08:15 बजे सुबहसुबह 08:30 बजे से 10:30 बजे तक
पेपर 2 खोरठा (क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा)सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
पेपर 3 (सामान्य ज्ञान)02:15 बजे दोपहर02:45 बजे दोपहरदोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

How to Download JSSC CGL Admit Card 2024? (डाउनलोड कैसे करें): –

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा (CGL) के लिए एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले जारी किया जाता है।

  • JSSC की आधिकारिक साइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाएं और महत्वपूर्ण लिंक या JSSC Prelims Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन पासवर्ड और कैप्चा कोड के साथ लॉगिन करें।
  • JSSC CGL एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। इसे डाउनलोड करें और अपने पास सुरक्षित रखें।

JSSC CGL Exam 2024 for Document Required ( परीक्षा के दिन के लिए आवश्यक दस्तावेज):

JSSC CGL परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि परीक्षा के दिन कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने अनिवार्य हैं। इन दस्तावेजों के बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड: यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एडमिट कार्ड पर आपके नाम, फोटो, परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र का विवरण होता है।

फोटो पहचान पत्र:

  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मतदाता पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • सरकारी विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र

एक अतिरिक्त फोटो: हाल ही में खींची हुई एक पासपोर्ट साइज की फोटो।

JSSC CGL Exam Pattern 2024 (परीक्षा पैटर्न): –

पेपर 1 एक भाषा का पेपर है ( हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा)। JSSC CGL पेपर 1 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न अनसीन पैसेज और व्याकरण पर आधारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 03 अंक दिए जाएंगे। पेपर 1 परीक्षा क्वालिफाइंग नेजर की है। पेपर 1 में क्वालिफाइंग के लिए उम्मीदवारों को 30% अंक लाना आवश्यक होगा।

विषयप्रश्नअंकसमय अवधि
हिंदी भाषा6018002 घंटे
अंग्रेजी भाषा60180
कुल120360

JSSC CGL Admit Card 2024 Download Link

CGL Admit Card Linkयहां क्लिक करें